शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) के तिमाही नतीजे : आमदनी सुस्त, मार्जिन बेहतर

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के चलते इसकी सबसे बड़ी कारोबारी श्रेणियों में बन रहा सकारात्मक रुझान पलट गया है।

जनवरी-मार्च 2020 की तिमाही में इसकी आमदनी 39,946 करोड़ रुपये रही है, जो बाजार अनुमानों से कमजोर है। इसमें पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 5.1% बढ़त दर्ज हुई है। इसकी डॉलर आय 544,4 करोड़ डॉलर रही है।
टीसीएस (TCS) का तिमाही एबिट मार्जिन 25.1% रहा है, जो अनुमानों से थोड़ा बेहतर है। इसकी तिमाही एबिट आय 10,025 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। वहीं इसका तिमाही मुनाफा 8,049 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ (नेट) मार्जिन 20.2% रहा है।
टीसीएस ने 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश (Dividend) भी घोषित किया है। बीती तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 1,789 की शुद्ध वृद्धि हुई है।
नतीजों से पहले आज गुरुवार के कारोबार में टीसीएस का शेयर बीएसई में 18.85 रुपये या 1.09% गिरावट के साथ 1715.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के कारोबारी नतीजे आज भारतीय शेयर बाजार बंद होने के बाद आये हैं। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख