शेयर मंथन में खोजें

ऊँचे प्रावधानों के कारण ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को हुआ घाटा

वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को ऊँचे प्रावधानों (Higher Provisioning) के कारण 1,387.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इससे पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में ऐक्सिस बैंक को 1,505.06 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
मंगलवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में ऐक्सिस बैंक ने बताया है कि जनवरी-मार्च 2020 के दौरान बैंक के प्रावधान 7,730 करोड़ रुपये के रहे हैं, जबकि इससे पिछली तिमाही में इसके प्रावधान 3,471 करोड़ रुपये के रहे थे।
वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी (NII) साल-दर-साल 19.31% की बढ़ोतरी के साथ 6,808 करोड़ रुपये रही। इस दौरान ऐक्सिस बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 3.55% रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.44% रहा था।
इस दौरान बैंक की संपत्ति गुणवत्ता भी स्थिर रही है। ऐक्सिस बैंक का सकल एनपीए अनुपात पिछली तिमाही के 5.00% से घट कर जनवरी-मार्च 2020 तिमाही में 4.86% रहा है। दूसरी ओर इसका शुद्ध एनपीए अनुपात इसी दौरान (तिमाही-दर-तिमाही) 2.09% से गिर कर 1.56% रह गया।
आज बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 427.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 28.25 रुपये या 6.61% की वृद्धि के साथ 455.55 रुपये पर रहा। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,28,542.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 826.55 रुपये और निचला स्तर 285 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख