शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने दिखायी तेज चाल, 19% से अधिक चढ़ा

बीएसई (BSE) पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर अपने पिछले बंद भाव 78.15 रुपये के मुकाबले आज दोपहर बाद के कारोबार में 20% उछल कर 93.75 रुपये तक चला गया।

खबर है कि जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने चीन में अपनी तीन-चौथाई उत्पादन क्षमता से काम करना आरंभ कर दिया है। इसके अलावा टाटा मोटर्स नकदी जुटाने के लिए भी प्रयासरत दिख रहा है। 28 अप्रैल को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि पाँच मई 2020 को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की जायेगी जिसमें तीन चरणों में 1000 करोड़ रुपये के नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा।
बीएसई पर आज के कारोबार के अंत में टाटा मोटर्स का शेयर 19.13% या 14.95 रुपये की मजबूती के साथ 93.10 रुपये पर रहा। आज के बंद भाव पर टाटा मोटर्स का बाजार पूँजीकरण 33,492.49 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 213.70 रुपये, जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 63.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख