शेयर मंथन में खोजें

संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए कोल इंडिया और RRVUNL के बीच करार

कोयला उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी कोल इंडिया और राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने जेवीए यानी ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट (संयुक्त उपक्रम) के गठन का ऐलान किया है।

दोनों कंपनियों ने यह करार थर्मल और रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए किया है। इस संयुक्त उपक्रम के तहत 2x800 मेगा वाट ब्राउनफील्ड थर्मल पावर प्रोजेक्ट लगाना है। यह प्रोजेक्ट RRVUNL के मौजूदा कालिसिंध थर्मल पावर प्रोजेक्ट के करीब है। इस समझौते के तहत दूसरे थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स भी एक्सप्लोर करने की भी मंजूरी मिली है। इसमें रिन्युएबल एनर्जी जनरेशन का ऑब्लिगेशन शामिल है। जेवीए के तहत कोल इंडिया की हिस्सेदारी 74 फीसदी होगी वहीं RRVUNL की हिस्सेदारी 26 फीसदी होगी। 23 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक 2x800 मेगा वाट ब्राउनफील्ड थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स RRVUNL के मौजूदा कालिसिंध थर्मल पावर स्टेशन स्थापित करना है। इस ज्वाइंट वेंचर कंपनी का गठन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर किया गया है। इसके लिए शुरुआती पेडअप शेयर कैपिटल 10 लाख रुपये रखी गई है। साथ ही अथॉराइज्ड कैपिटल 10 करोड़ रुपये रखी गई है। रजिस्टर्ड कंपनी का ऑफिस जयपुर में होगा। दोनों कंपनियों के पास कंपनी के बोर्ड में निदेशक नॉमिनेट करने का अधिकार होगा। इस जेवी में कोल इंडिया के 4 जबकि RRVUNL के दो निदेशक होंगे।
कोल इंडिया का शेयर 0.74% गिर कर 504.30 प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख