शेयर मंथन में खोजें

कमजोर नतीजों से आरबीएल बैंक के शेयर में भारी गिरावट

निजी क्षेत्र के बैंक आरबीएल (RBL) बैंक के शेयर में कल भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में गिरावट की वजह खराब नतीजे रहे। बैंक के एसेट क्वालिटी में गिरावट के कारण शेयर में करीब 13 फीसदी की भारी गिरावट देखने को मिली है।

 साल 2024 में बैंक के शेयर में 37 फीसदी की गिरावट रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स के शेयरों की सूची में बैंक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। बैंक ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 24 फीसदी की गिरावट रही है। आरबीएल बैंक का मुनाफा 294 करोड़ रुपये से घटकर 223 करोड़ रुपये रहा है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 9.5% की बढ़त दिखी है। एनआईआई 1475 करोड़ रुपये से बढ़कर 1615 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का सकल एनपीए 2.69% से बढ़कर 2.88% के स्तर पर पहुंच गया है। सकल एनपीए 2377.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 2581 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 639 करोड़ रुपये से बढ़कर 697.5 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.74% से बढ़कर 0.79% हो गया है। वहीं बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 5.54% से घटकर 5.04% रह गया है।

 

(शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख