सुशील आनंद : पूनावाला फिनकॉर्प में खरीदारी के लिए सही स्तर क्या रखना चाहिए ?
Expert Sandeep Jain : ये गैर बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र का स्टॉक है। इस समय इस सेक्टर में काफी तेजी दिखाई दे रही है। मूल्यांकन के लिहाज से स्टॉक मुझे महँगा लगता है, लेकिन ये सेक्टर काफी चल रहा है। कंपनी भी अच्छी है और हाल के दिनों में काफी तेजी से उभर कर आयी है। स्टॉक में कोई दिक्कत नहीं है, मौजूदा स्तरों से 15% से 20% नीचे मिले तो इसमें पैसे लगाये जा सकते हैं। मुझे लगता है कि 350 रुपये से 400 रुपये के दायरे में इसे खरीदना ज्यादा सही रहेगा।
(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2023)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)


