शेयर मंथन में खोजें

Archean Chemical Industries Ltd Share Latest News : स्टॉक पर दिख सकता है इजरायल-हमास संघर्ष का असर, भाव में आयेगी तेजी

अभय कुमार त्रिपाठी : आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का स्टॉक लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो में रख सकते हैं क्या?

Expert Vikas Sethi : ये कंपनी ब्रोमाइन नाम का रसायन बनाती है और भारत में इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक है। दुनिया में इजरायल की कंपनी इजरायल केमिकल इस रसायन को बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और वैश्विक बाजार में इसकी हिस्सेदारी 35% के आसपास है। इजरायल-हमास संघर्ष की वजह से इस रसायन की आपूर्ति में बाधा आयी है। मुझे लगता है कि इस स्थिति का फायदा हमारी भारतीय कंपनी को मिल सकता है। आने वाले छह से नौ महीने में इस स्टॉक में अच्छी खास तेजी की उम्मीद है।

(शेयर मंथन, 03 नवंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!