शेयर मंथन में खोजें

Nifty Bank Nifty Prediction: बाजार को है बड़े संकेत का इंतजार, चुनाव नतीजे हो सकते हैं वो इशारा

Expert Ambareesh Baliga: भारतीय शेयर बाजार मौजूदा समय में 23,000 से 22,000 के स्तर के बीच झूल रहा है। मोटेतौर पर असमंजस की स्थिति नजर आ रही है। आये दिन इसका रुझान बदल जा रहा है। मेरा मानना है कि बाजार काफी चल चुका है और इस दौरान कोई खास करेक्शन देखने को नहीं मिला है।

पिछले दो दिनों के करेक्शन के बावजूद बाजार अब भी सर्वकालिक शिखर के आसपास ही है। लेकिन अगले स्तर पर जाने के लिए बाजार को किसी बड़े संकेत की जरूरत होगी। ये संकेत किसी मैक्रो आँकड़े से नहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों से मिलेंगे। निफ्टी-बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विशेषज्ञ अंबरीश बालिगा के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 11 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!