शेयर मंथन में खोजें

Kotak Mahindra Bank Ltd Share Latest News: 1675 रुपये के स्‍तर तक जा सकता है स्‍टॉक

इंद्रसेन : मैंने कोटक महिंद्रा बैंक ने जब 200 डीएमए को पार किया तब इसमें ट्रेडिंग के लिहाज से 75 स्‍टॉक खरीदे। इसमें ट्रेलिंग स्‍टॉप लॉस कैसे लगायें?

Expert Shomesh Kumar: ये स्‍टॉक अब जब तक 1675 रुपये के नीचे बंद नहीं होगा, तब तक ये हायर हाई के पैटर्न का पीछा करेगा। स्‍टॉक को खरीदने का स्‍तर आपका बिलकुल सही है। इसमें गैप डाउन शुरुआत 1800 के स्‍तर के आसपास से हुई थी। इसके बाद ये नीचे चला गया था। इसलिए अगर निफ्टी बैंक में 52000 की समस्‍या है तो इसमें भी एक बार नीचे की चाल देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 27 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!