शेयर मंथन में खोजें

Share Market Analysis: आम निवेशक किसी स्टॉक के रिजल्ट को कैसे एनालिसिस करें?

राहुल : कई बार कोई शेयर साल दर साल आँकड़ों पर बढ़ जाता है, तो कभी तिमाही दर तिमाही नतीजों पर। किसी कंपनी के वित्तीय नतीजों में क्या देखना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: आमतौर से कंपनियों के नतीजे सालाना आधार पर देखने चाहिए, क्योंकि इसमें मौसमीपन होता है। इस तरह से नतीजे देखने पर आपको अंदाजा हो जाता है कि कंपनी का पिछले साल की समान अवधि में कैसा कारोबार रहा था। अगर आपको कंपनी की वृद्धि देखनी है या टर्नअराउंड के मामले में भी तिमही दर तिमाही नतीजे देखना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 25 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!