शेयर मंथन में खोजें

Rishabh Instruments Ltd Share Latest News: शेयर में क्या है निवेशकों को एक्सपर्ट की सलाह

राजेश वर्मा : मैंने ऋषभ इंट्रुमेंट्स के 100 शेयर 440 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, 5 साल का नजरिया है। इसमें क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: ये स्टॉक हर मापदंड के लिहाज से बहुत ज्यादा महँगा है। कंपनी का मुनाफा, आय और बिक्री सभी अहम हिस्सों पर दबाव है और इनका रुख नीचे की ओर है। इसे देखते हुए यही लगता है कि कंपनी की स्थिति ठीक नहीं है। मेरे हिसाब से इस स्टॉक में 5 साल का नजरिया बनाने लायक हालात नहीं हैं। स्टॉक 420 रुपये का स्तर बेहद अहम है और इसके ऊपर स्टॉक में चाल लौटने के साथ ही शॉर्ट कवरिंग भी आ सकती है।

(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!