शेयर मंथन में खोजें

Jio Financial Services Ltd Share Latest News: स्टॉक में चल रहा करेक्शन, 300 रुपये के स्तर पर रखें नजर

सागर : जियो फाइनेंशियल पर आपका क्या नजरिया है? क्या इसका मूल्य स्टॉक अगले 5 साल में चार अंकों में पहुँच जायेगा?

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक पर मेरा नजरिया नहीं बदला है। इस स्टॉक में करेक्शन चल रहा है और इसमें 300 रुपये के स्तर का खास ध्यान रखना चाहिए। स्टॉक की दिशा तय करने में इस स्तर की अहम भूमिका होगी। इस स्तर के आसपास 200 डीएमए आ रहा है और यहाँ पर आधार बन सकता है। इस स्तर के नीचे फिसलने पर ये 240-260 रुपये के दायरे तक टूट सकता है। वहीं, 340 रुपये के ऊपर इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 01 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!