शेयर मंथन में खोजें

Alkem Laboratories Ltd Share Latest News: काफी चल चुका है स्टॉक, अभी खरीदने से बचें

एकेजी : मैंने एल्केम लैबोरेटरीज के शेयर 5500 रुपये के भाव पर लंबी अवधि के लिए खरीदे हैं। इस पर क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक काफी लंबी अवधि से चल कर आ रहा है। इसलिए ये इसका अंतिम साइकिल या मध्यम साइकिल हो सकता है। मध्यम साइकिल हुआ तो इसके भाव चार अंकों तक जाते हुए भी दिख सकते हैं। इसके बारे में साफ तौर से कहना मुश्किल है, लेकिन इसमें थकान हो सकती है। इस स्टॉक में ट्रेडिंग के लिहाज से 5700 रुपये के स्तर पर बॉटम बन चुका है, जबकि निवेश के नजरिये से बॉटम 5000 रुपये के स्तर पर है। ये स्टॉक कभी 20% तक की गिरावट के बाद खरीदना उचित रहेगा।

(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!