शेयर मंथन में खोजें

Suzlon Energy Ltd Share Latest News: शेयर में क्या है निवेशकों को एक्सपर्ट शोमेश कुमार की सलाह

वैशाली चौधरी : मैंने मुंजाल ऑटो के 513 शेयर 121 रुपये में खरीदे हैं, कब तक होल्ड करें? और खरीद सकते हैं क्या? सुजलॉन एनर्जी के 688 शेयर 75 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। और जोड़ें, लक्ष्य क्या रखें?

Expert Shomesh Kumar: सुजलॉन एनर्जी के तिमाही नतीजे अच्छे आ रहे हैं और कंपनी अगर इसी तरह तरक्की करती रही, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। इस स्टॉक में 73 रुपये का स्तर रह गया, तो अच्छा है। मेरे हिसाब से मौजूदा बाजार खरीदारी के लिए ठीक नहीं है। बाजार में अगर गिरावट आती है, तो अपने स्तरों का ध्यान रखते हुए चुनिंदा स्टॉक खरीद सकते हैं। सुजलॉन में ऊपर बताये स्तर पर स्टॉप लॉस लगाकर स्टॉक में बने रह सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!