शेयर मंथन में खोजें

Vodafone Idea Ltd Share Latest News: 10 रुपये नीचे गये भाव तो आयेगी 30-40% तक की गिरावट

एसएस : मैंने वोडाफोन आइडिया 16.67 रुपये के भाव पर खरीदा है। क्या करना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: कुछ समय पहले का मेरा आकलन था कि इस कंपनी के पास 11 रुपये के भाव पर पैसे आये हैं। ये स्तर अब इसका बॉटम हो गया है। इस स्तर के ऊपर स्टॉक में उम्मीद के साथ ट्रेड कर सकते हैं। लेकिन इस स्तर के टूटने के बाद इसे छोड़ देना चाहिए। अब इस स्टॉक में मौजूदा स्तर को अंतिम उम्मीद मान कर चलिये, क्योंकि 10 रुपये के नीचे बंद होने पर स्टॉक में 30-40% तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

(शेयर मंथन, 26 सितंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!