शेयर मंथन में खोजें

Titan Company Ltd Share Latest News: बाजार और खराब नहीं हुआ, तो स्टॉक में नहीं होगी दिक्कत

एक निवेशक : मेरे पास टाइटन कंपनी के 180 शेयर 3201 रुपये के भाव पर हैं। रखे रहें या बेच दें?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में अभी तक कोई दिक्कत नहीं लग रही है। ये 3625 रुपये के स्तर के नीचे जब तक बंद नहीं हो, तब तक इसे खराब नहीं मानना चाहिए। इस स्तर के नीचे स्टॉक में करेक्शन शुरू हो सकता है या ये तेजी में बेचने वाला स्टॉक बन जायेगा। एक अहम बात ये है कि बाजार अगर और खराब नहीं हुआ, तो इस स्टॉक में और दिक्कत नहीं आयेगी। स्टॉक की चाल बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगी।

(शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!