शेयर मंथन में खोजें

Maruti Suzuki India Ltd Share Latest News: अभी ऑटो क्षेत्र से रहें दूर, बड़ा करेक्शन आने पर करें विचार

सुधीर : मारुति सुजूकि को लंबी अवधि के लिए किस स्तर पर और जोड़ना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: मुझे लगता है कि अभी ऑटो क्षेत्र में नया निवेश करने से बचना चाहिए। इस क्षेत्र में करेक्शन आने के बाद ही डायरेक्ट प्ले के बारे में सोचना चाहिए, उससे पहले नहीं। यह क्षेत्र अभी सुरक्षित दायरे में या यूँ कहें कि शानदार प्रतिफल देने की स्थिति में नहीं है। मेरा मानना है कि ऑटो क्षेत्र से जुड़े ऑटो एंसिलरी में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं। इसमें कभी बड़ा करेक्शन होता है, तब सोचना शुरू कर सकते हैं।

(शेयर मंथन, 10 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!