शेयर मंथन में खोजें

Mrs. Bectors Food Specialities Ltd Share Latest News: महँगे मूल्यांकन वाली दमदार कंपनी, संभल कर करें निवेश

प्रीतम मजूमदार : मिसेज बेक्टर्स फूड और मार्कसन्स फार्मा पर लंबी अवधि का नजरिया कैसा है?

Expert Shomesh Kumar: इस कंपनी में लंबी अवधि में विकास का कोई मसला नहीं है, लेकिन इसका मूल्यांकन काफी महँगा है। ये इकलौती वजह है कि मैं इस स्टॉक में पैसा लगाने की सलाह नहीं दे सकता हूँ। इस कंपनी की पिछली तकरीबन चार तिमाहियों से लाभ और बिक्री में वृद्धि लगभग सपाट रही है। इस लिहाज से ये इसके मूल्यांकन का समर्थन नहीं करती है।

(शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!