शेयर मंथन में खोजें

Nifty Prediction: क्या थम गयी गिरावट या अभी और टूटेगी निफ्टी?

Expert Shomesh Kumar: बाजार में अभी करेक्शन चलेगा और मुझे लगता है कि सारे सूचकांक 200 डीएमए का पुन: परीक्षण करेंगे। मेरे हिसाब से बाजार के लिए ये करेक्शन अच्छा है और अभी तक इसमें वापसी के संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। इसलिए जब तक वापसी के संकेत न मिलें, तब तक सतर्क रहना चाहिए।

साथ ही थोड़ी खरीदारी करके रखनी चाहिए। निफ्टी अगर 22000 का स्तर छूता है, तो पूरी तरह से निवेशित होने के लिए ये सही समय होगा। कम से कम मैं तो ऐसा ही करना चाहूँगा। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

 

(शेयर मंथन, 29 अक्तूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!