शेयर मंथन में खोजें

Sahasra Electronic Solutions Ltd Share Latest News: स्टॉक में चल रहा अपट्रेंड, करेक्शन के बाद खरीदें

श्री : सहस्र इलेक्ट्रॉनिक्स में कैसी वृद्धि हो सकती है और इसे किस भाव पर खरीदना चाहिए?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक के बारे में काफी कम आँकड़े उपलब्ध हैं, इसलिए इस पर गहरायी से बात करना मुश्किल है। ये एसएमई क्षेत्र की कंपनी है। सूचिबद्ध होने के बाद से अभी तक हर मापदंड पर इसका मूल्यांकन काफी महँगा दिख रहा है। चूँकि कंपनी के तिमाही नतीजे देखने के लिए उपलब्ध नहीं हैं, तो सिर्फ मूल्य के आधार पर इसके बारे में बात कर सकते हैं। ये स्टॉक अब भी अपट्रेंड में है, जो अभी जारी रह सकता है। इसमें ब्रेकआउट भी है। मेरे हिसाब से इसे खरीदने के लिए करेक्शन का इंतजार करना चाहिए। 

(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!