शेयर मंथन में खोजें

Gold and Silver Price Target News: 2550 डॉलर का स्तर टूटने के बाद ही बनायें कोई भी राय

Expert Shomesh Kumar: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2800 डॉलर को सोने का शीर्ष स्तर मान लेना चाहिए। मेरा मानना है कि सोने के भाव 2500-2800 डॉलर के दायरे में कंसोलिडेट करेंगे। इसके अलावा अगर भूराजनीतिक स्थिति में सुधार होता है तो केंद्रीय बैंकों के स्वर्ण भंडार के प्रयास हल्के पड़ सकते हैं।

सोने की मौजूदा चाल को देखते हुए लग रहा है इस स्थिति के वो खुद को तैयार कर रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि सोने में 2550 डॉलर का स्तर टूटने के बाद ही कोई भी राय अपनानी चाहिए। आगे की चाल समझने के लिये जरूर देखें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

(शेयर मंथन, 14 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!