शेयर मंथन में खोजें

Tata Technologies Ltd Share Latest News: 200 रुपये तक टूट सकते हैं स्टॉक के भाव

राहुल के : टाटा टेक्नोलॉजीज में लंबी अवधि के लिए आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में 960 रुपये के आसपास बना निम्न स्तर बहुत मजबूत स्तर होना चाहिए था और इसके टूटने पर स्टॉक के भाव में 200 रुपये तक की गिरावट आनी चाहिए थी। अभी के लिए आपको इस स्टॉक को इंतजार करो और देखो की श्रेणी में डाल देना चाहिए। या फिर आप इसके 1000 रुपये के ऊपर बंद होने का इंतजार कर सकते हैं। मेरा मानना है कि इसमें गिरावट का मार्ग खुल गया है, इसलिए इसके भाव काफी नीचे आ सकते हैं और आप अच्छे स्तर पर खरीद सकते हैं।

(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!