शेयर मंथन में खोजें

Havells India Ltd Share Latest News: दायरे में रह सकता है स्टॉक, महँगा है मूल्यांकन

आशीष के गुप्ता : मेरे पास हावेल्स इंडिया के 68 शेयर 1596 रुपये के औसत भाव पर हैं। इस पर आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: इस सेक्टर के साथ में स्टॉक का मूल्यांकन बहुत ज्यादा है। इसमें 1500 रुपये के स्तर पर आधार बन गया है। इसी स्तर पर प्रयाप्त समर्थन भी आ रहा है और इसी स्तर से माँग भी आयी है। इसलिए ये स्तर बेहद अहम होगा और इसे टूटना नहीं चाहिए। इसके अलावा स्टॉक के भाव 1660 रुपये के आसपास तक जाकर रुक सकते हैं। ऐसा होने पर इसका भाव 1780 रुपये या उससे ऊपर का स्तर रीटेस्ट कर सकता है, अन्यथा दायरे में रह सकता है।

(शेयर मंथन, 24 जनवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!