शेयर मंथन में खोजें

SJVN Ltd Share Latest News: स्टॉक का मूल्यांकन बहुत महँगा और खतरा भी ज्यादा

आनंद जग्गी, दिल्ली : मेरे पास एसजेवीएन के 7000 शेयर 104 रुपये के भाव पर हैं। अब मैं इससे बाहर निकलना चाहता हूँ। इसमें एक्जिट प्वाइंट क्या हो सकते हैं और छोटी अवधि का नजरिया कैसा है?  

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक का मूल्यांकन बहुत महँगा है और इसके तिमाही नतीजों पर भी नजर रखें। कंपनी की कमाई को देखते हुए इतना महँगा मूल्यांकन टिकने योग्य नहीं है। मेरे हिसाब से इस स्टॉक का मूल्य बहुत ज्यादा है और इसमें जोखिम का स्तर भी अधिक है। इसके अलावा इसमें प्राथमिक ट्रेंड भी नकारात्मक है, जो 125 रुपये के स्तर के ऊपर बंद होने बाद धीरे-धीरे सामान्य होगा। 

(शेयर मंथन, 13 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!