शेयर मंथन में खोजें

PI Industries Ltd Share Latest News: स्टॉक में आपको है नुकसान, तो सुनें यह सलाह

सौरभ सिंह : मैंने पीआई इंडस्ट्रीज के 25 शेयर 3100 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, एक साल का नजरिया है। इस पर आपकी क्या राय है?

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से इस स्टॉक में अभी एक साल का नजरिया लेने से बचना चाहिए। इसमें अभी आपको इंतजार करना चाहिए। इसका मूल्यांकन सस्ता जरूर लग रहा है, लेकिन कंपनी की ग्रोथ में दिक्कत है। इसकी बिक्री में वृद्धि नकारात्मक हो गयी है, जिसकी असर स्टॉक पर देखने को मिल रहा है। अब इसमें जब तक सुधार नहीं दिखेगा, तब तक मूल्यांकन आकर्षक होने के बावजूद स्टॉक में दिक्कत बनी रहेगी। 

(शेयर मंथन, 06 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!