शेयर मंथन में खोजें

कहाँ से आएगी बाजार में तेजी, अर्निंग ग्रोथ पर सवालिया निशान?

Expert Prakash Deewan: कमाई में बढ़ोतरी एकदम से नहीं दिखेगी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में हमें कंपनियों की कमाई में दबाव दिखा था। वहीं तीसरी तिमाही में कई क्षेत्रों में ये दबाव हट गया था, तो कई जगह सुधार भी देखने को मिला था।

कमजोर कमाई का असर हमें बैंक, आईटी और एफएमसीजी क्षेत्रों में देखने को मिला था। लेकिन नये वित्त वर्ष 2025-26 में हमें कमाई में 16-17% तक की वृद्धि देखने को मिल सकती है। मतलब कंपनियों की अर्निंग ग्रोथ अच्छी रहने वाली है। 

(शेयर मंथन, 21 मार्च 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!