शेयर मंथन में खोजें

MTAR Technologies Ltd Share Latest News: इसमें लगाया है आपने पैसा, तो देखें यह खास सलाह

नीरज कुमार : मैंने एमटार टेक्नोलॉजीज के 100 शेयर 1460 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। ये 2 साल के लिए कैसा रहेगा?

Expert Shomesh Kumar: स्टॉक काफी ज्यादा महँगा है और कंपनी के मुनाफे में गिरावट का रुझान है। कंपनी के पास फ्री कैशफ्लो भी है, लेकिन ये अभी आय के अनुपात में 90 गुना से अधिक मूल्य पर चल रहा है। इसलिए दो साल के लिहाज से भी ये बहुत ज्यादा महँगा है। मूल्य के आधार पर भी स्टॉक की स्थिति ठीक नहीं लग रही है। आपको ध्यान रखना है 1200 रुपये के स्तर का, ये बंद भाव के आधार पर नहीं टूटना चाहिए। इसमें अगर रिकवरी आयी, तो इसके भाव 1500 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं। 

(शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!