शेयर मंथन में खोजें

TCS & Infosys Latest Update: इन शेयरों में क्या करें? आगे कितने रिटर्न की रखें उम्मीद

अफजल अंसारी : टीसीएस और इन्फोसिस के स्टॉक वर्तमान स्तरों पर खरीदना कैसा रहेगा?

Expert Shomesh Kumar: ये दोनों कंपनियाँ लार्जकैप हैं, मगर दोनों ही भविष्य के बारे में स्पष्ट नहीं हैं। इसलिए इनके भाव 20 के पीई से जितना नीचे जायेंगे, भविष्य में इनमें सुरक्षा उतनी बढ़ेगी। इसलिए मेरा मानना है कि अभी एक-दो तिमाही और देखने के बाद ही कोई फैसला करना ठीक होगा। तब तक देखो और इंतजार करो की रणनीति पर चलना सही रहेगा। हो सकता है कि इस अवधि में कंपनियों में स्पष्टता आ जाये और अतंरराष्ट्रीय स्तर पर भी चीजें बेहतर हो जायें। 

(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!