शेयर मंथन में खोजें

Vishal Mega Mart Ltd Share Latest News: 110 रुपये के ऊपर रहने पर 1-2 तिमाही तक कंसोलिडेट कर सकता है स्टॉक

दीपक शर्मा, झुंझुनू : मेरे पास विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ के समय के 190 शेयर हैं। इसका छोटी और लंबी अवधि का लक्ष्य बतायें और किस स्तर पर मुनाफा बुक करें, बतायें?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में चिंता सिर्फ मूल्यांकन को लेकर है, क्योंकि 25-23% की वृद्धि के लिए 90 गुना मूल्यांंकन अब भी वाजिब नहीं है। स्टॉक का वैलुएशन बहुत ज्यादा है। इस स्टॉक में 110 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इस स्तर के नीचे भाव जाने पर स्टॉक में गहरा करेक्शन शुरू हो सकता है। इस स्तर के ऊपर टिके रहने पर स्टॉक 1-2 तिमाही तक कंसोलिडेट करे और तिमाही नतीजों के मुताबिक इसमें तेजी आये। 

(शेयर मंथन, 10 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!