शेयर मंथन में खोजें

Nifty Outlook: मजबूत जीडीपी आँकड़ों के बाद क्या बाजार में तेजी जारी रहेगी?

Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है क‍ि इन आँकड़ों से घरेलू निवेशक खासतौर से मिडकैप और स्‍मॉलकैप में तेजी देखने को मिल सकती है। ये कहना मुश्किल है कि इन आँकड़ों से विदेशी निवेशक कितना उत्‍साह‍ित होंगे, लेकिन घरेलू निवेशकों में सकारात्‍मकता दिख सकती है।

चालू सप्‍ताह में हमें निफ्टी बैंक में 55,000 या 54,800 के स्‍तर पर नजर रखनी है। ये सूचकांक इस स्‍तर के नीचे नहीं जाना चाहिए। ये स्‍तर बने रहे, तो हमें बाजार में जल्‍द ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। इस समय बाजार में कई तरह की अनिश्चि‍तता है। निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 03 जून 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!