शेयर मंथन में खोजें

चांदी में निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए? विशेषज्ञ से जानें चांदी की कीमत का विश्लेषण

सोने और चांदी दोनों ही इस समय निवेशकों की नज़र में हैं क्योंकि इनके चार्ट पर अहम स्तर बनते दिख रहे हैं। सोने की बात करें तो फिलहाल इसमें कोई बड़ा बदलाव नज़र नहीं आ रहा है। चांदी की स्थिति थोड़ी अधिक रोचक है। जानें चांदी कीमत में आगे क्या होगा?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि हाल ही में यह 39,500 रुपये तक पहुंची और अब 40,000 रुपये के स्तर के आसपास जूझ रही है। विश्लेषकों का मानना है कि 40,000 रुपये के ऊपर टिकने पर चांदी में एक नया रुझान बनेगा और इसमें तेज़ी देखने को मिल सकती है। लेकिन तब तक यह स्तर सबसे अहम रुकावट बना रहेगा। MCX में चांदी ने जुलाई के अंत में 1,16,641 रुपये का स्तर छुआ था और वहां से वापसी की कोशिश कर रही है।

 

(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!