शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर के शेयर पर विश्लेषण, क्या 6 महीने में रिटर्न दिखेगा?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें विकास क्रॉम्पटन के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उनके पास पर्सिस्टेंट के 220 शेयर हैं, 342 रुपये का भाव है और उन्होंने इसे लंबी अवधि के नजरिये से लिया हुआ है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज़्यूमर एक स्थापित और मजबूत ब्रांड है। कंपनी के बिज़नेस में नकदी प्रवाह की कोई समस्या नहीं है और बाजार में इसकी अच्छी पहचान बनी हुई है। फिर भी, निवेशकों के लिए इसमें निवेश करना उतना आसान नहीं है जितना पहली नजर में लगता है। तकनीकी दृष्टिकोण से देखें तो स्टॉक में बड़ा मूव पहले ही हो चुका है। शेयर ने लगभग 260% की रैली के बाद 484-485 का स्तर छुआ और अब 78.6% का रिट्रेसमेंट पूरा हो चुका है। आखिर इस स्तर पर ऐसा क्या है, और वहाँ से किस तरह परिदृश्य बदल सकता है? आइए, शोमेश कुमार की इस टिप्पणी में देखते हैं कि इस शेयर की चाल आने वाले दिनों में किस तरह की रह सकती है।


(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख