शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में आगे क्या होगा?

विनोद शर्मा ने बीईएल (BEL) पर सवाल किया है। उनके पास 200 शेयर हैं और वे शॉर्ट टर्म व्यू जानना चाहते हैं। जानें बाजार विश्लेषक की इस शेयर पर राय।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि अगर शॉर्ट टर्म की बात करें तो यहां किसी जटिल फंडामेंटल पढ़ाई की जरूरत नहीं है। सबसे अहम बात यह है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का क्रिटिकल सपोर्ट स्तर 350 के आसपास है। जब तक यह स्तर टूटा नहीं है, तब तक स्थिति संभली हुई है।


(शेयर मंथन, 28 अगस्त 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!