शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें हिंदुस्तान जिंक शेयर का विश्लेषण, गिरावट पर खरीदें या क्या करें?

दत्तराज देवी दास नाइक जानना चाहते हैं कि उन्हें हिंदुस्तान जिंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हिंदुस्तान जिंक के शेयर पर नज़र डालें तो वर्तमान समय में यह 200-DMA (डे मूविंग एवरेज) के आसपास ट्रेड कर रहा है। चार्ट पर 441–415 के स्तर को एक मजबूत सपोर्ट जोन माना जा सकता है। यदि यह स्तर बरकरार रहता है तो यहां से buy on dips (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति लागू की जा सकती है। 

हिंदुस्तान जिंक में 415 के स्टॉप-लॉस के साथ गिरावट पर खरीदारी की रणनीति उपयुक्त लगती है। ऊपर की ओर 480–490 का ज़ोन महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस का क्षेत्र है और यदि यह ज़ोन पार हो जाता है तो लंबी अवधि के लिए मजबूत तेजी देखी जा सकती है। वहीं नीचे की ओर 415 टूटने पर सतर्कता और जोखिम नियंत्रण बेहद ज़रूरी होगा।


(शेयर मंथन, 09 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!