शेयर मंथन में खोजें

क्या सोने-चाँदी की कीमतों में कोई बड़ी तेजी आएगी? विशेषज्ञ से जानें सोना और चांदी के कीमतों की भविष्यवाणी

सोने और चांदी को लेकर वर्तमान वैश्विक परिस्थितियाँ निवेशकों के लिए नई दिशा तय कर रही हैं। सोने और चांदी की कीमतों में आगे क्या होने वाला है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक तनावों के चलते सोने-चांदी की कीमतें स्थिर नहीं हैं बल्कि लगातार उतार-चढ़ाव का सामना कर रही हैं। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में यदि राजनीतिक या आर्थिक अस्थिरता बनी रहती है तो सोने और चांदी में ऊपरी रुझान (अपसाइड मूव) जारी रहेगा।  सोने के लिए सबसे बड़ा सहारा केंद्रीय बैंकों की डिमांड और वैश्विक जोखिम से बचाव (सेफ हेवन) की प्रवृत्ति है। अगर किसी बड़े देश में नेतृत्व परिवर्तन होता है या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो सोना और चांदी निवेशकों की पहली पसंद बन जाते हैं। इस कारण दोनों धातुओं की कीमतें लंबे समय तक ऊँचाई पर रह सकती हैं।


(शेयर मंथन, 15 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!