शेयर मंथन में खोजें

आईटी शेयरों के लिए निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए, जानिए एक्सपर्ट की राय

आईटी शेयरों के लिए निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि आईटी शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है? 

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि आईटी सेक्टर के लिए आने वाले दिन बेहद अहम साबित हो सकते हैं। खासतौर पर 9 अक्टूबर को जब देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी। बाजार फिलहाल कमजोर स्थिति में है, और निवेशक इस सेक्टर से किसी ठोस संकेत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभी आईटी सेक्टर में मजबूती के स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहे हैं। कई फंड मैनेजर और मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल यह सेक्टर “सेल ऑन राइज” की स्थिति में है। यानी किसी भी उछाल पर बिकवाली देखने को मिल सकती है। TCS, इंफोसिस, विप्रो जैसी बड़ी कंपनियों में भी भरोसेमंद तेजी का माहौल नहीं बन पाया है। 

इस समय बाजार की निगाहें पूरी तरह टीसीएस के नतीजों पर टिकी हैं। कंपनी के प्रदर्शन से यह संकेत मिल सकता है कि आईटी सेक्टर की सुस्ती कितनी गहरी है और क्या आने वाले महीनों में रिकवरी की कोई गुंजाइश है। अगर टीसीएस के नतीजे उम्मीद से बेहतर आते हैं तो यह पूरे सेक्टर में मनोबल बढ़ा सकते हैं, लेकिन अगर नतीजे कमजोर रहे, तो आईटी शेयरों में और दबाव देखने को मिलेगा। आईटी सेक्टर फिलहाल बाजार में कमजोरी के दौर से गुजर रहा है। जब तक मजबूत अर्निंग्स और ग्रोथ आउटलुक के संकेत नहीं मिलते, तब तक इस सेक्टर में निवेशक सतर्क रुख अपनाएंगे। 


(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!