शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए आपको क्या रणनीति अपनानी चाहिए?

नवंबर महीना शेयर बाजार के लिए मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों का साबित हो सकता है।

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार कहते है कि अब तक आए कॉरपोरेट नतीजों में निराशा नहीं दिखी है, जिससे उम्मीद बन रही है कि आने वाले हफ्तों में मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप कंपनियों के रिजल्ट्स का दौर निवेशकों के उत्साह को और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर और दिसंबर से इस श्रेणी के शेयरों का नया दौर शुरू हो सकता है, और बाजार में इनके नए उच्च स्तर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, मिडकैप इंडेक्स ट्रेडिंग के लिए नहीं बल्कि निवेश के नजरिए से देखने योग्य होता है। निवेशकों को यहां इंडेक्स पर ध्यान देने के बजाय अपने पोर्टफोलियो की सही पोजिशनिंग पर ध्यान देना चाहिए। इस समय सबसे ज्यादा संभावनाएं बीएफएसआई (Banking, Financial Services and Insurance) सेक्टर में दिखाई दे रही हैं। इस क्षेत्र में खासतौर पर वे कंपनियां जो क्रेडिट ग्रोथ से जुड़ी हैं यानी जो उधारी देने के व्यवसाय में हैं। वे आने वाले महीनों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।


(शेयर मंथन, 07 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!