शेयर मंथन में खोजें

जेके बैंक शेयर एक साल में कितना रिटर्न दे सकता है, जानिए विशेषज्ञ की राय

अंकुर मोदी जानना चाहते हैं कि उन्हें जेके बैंक के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 105 रुपये के स्तर पर इस बैंक में निवेश किया है और उनका समय-फ्रेम एक साल का है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि मौजूदा स्थिति में इस शेयर से क्या उम्मीद रखी जाए। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हाल ही में जेके बैंक के शेयर पर निवेशकों का ध्यान एक बार फिर केंद्रित हुआ है। बैंक का हालिया तिमाही परिणाम पहले ही जारी हो चुका है और कंपनी ने लगभग 5% की लाभ वृद्धि दर्ज की है। फिलहाल बैंक के फाइनेंशियल्स स्थिर हैं, लेकिन कोई बहुत बड़ा ग्रोथ ट्रिगर फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा।  वैल्यूएशन पहले से ही मौजूदा भावों में काफी हद तक फैक्टर हो चुका है, जिससे आगे की तेजी सीमित दिखती है। जे एंड के बैंक के लिए एक साल का दृष्टिकोण मध्यम रूप से सकारात्मक लेकिन सीमित अपसाइड वाला है। निवेशक अगर इस शेयर में पहले से निवेशित हैं, तो धैर्य रख सकते हैं, लेकिन नए निवेश के लिए फिलहाल यह स्टॉक बहुत आकर्षक नहीं दिखता।


(शेयर मंथन, 07 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!