शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें सिप्ला शेयरों के साथ निवेशकों को क्या करना चाहिए?

सुधीर जानना चाहते हैं कि उन्हें सिप्ला के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? उन्होंने 1500 रुपये के स्तर पर सिप्ला में निवेश किया है। आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि सिप्ला इस समय 1450 से 1615 रुपये की रेंज में कारोबार कर रहा है और यह रेंज “टाइम पास” ज़ोन के रूप में देखी जा रही है। यानी फिलहाल शेयर में कोई तेजी या भारी गिरावट का संकेत नहीं है। सिप्ला इस समय अपने टैरिफ नेगोशिएशन और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों, खासकर अमेरिकी बाजार में स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा में है। जब तक इन मोर्चों पर कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिलते, तब तक शेयर में सीमित दायरे में ही कारोबार की संभावना है। सिप्ला में निवेशकों को धैर्य और सतर्कता दोनों बनाए रखने की जरूरत है।


(शेयर मंथन, 11 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!