शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें टाटा मोटर्स शेयर मूल्य विश्लेषण और भविष्यवाणी क्या है?

अनुराग जानना चाहते हैं कि उन्हें टाटा मोटर्स के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि टाटा मोटर्स के हालिया विभाजन के बाद अब निवेशकों के पास दो अलग-अलग कंपनियों के रूप में टाटा मोटर्स के शेयर मौजूद हैं- Tata Motors CV (कमर्शियल व्हीकल) और Tata Motors PV (पैसेंजर व्हीकल)। सबसे पहले बात करें टाटा मोटर्स  सीवी की। कंपनी के हालिया परिणाम इतने उत्साहजनक नहीं रहे, खासकर ऑपरेशनल प्रदर्शन के मामले में। कमर्शियल व्हीकल व्यवसाय में प्रॉफिटेबिलिटी का दबाव साफ दिखाई दे रहा है, और शेयर की कीमत भी परिणामों के बाद गिरावट में आ गई है। टाटा मोटर्स पीवी यानी पैसेंजर व्हीकल बिजनेस की। इसका एक बड़ा हिस्सा ग्लोबल लक्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर (JLR) से आता है। हालांकि लैंड रोवर का परफॉर्मेंस तुलनात्मक रूप से स्थिर है, लेकिन Jaguar ब्रांड अभी भी चुनौतियों से घिरा है और कंपनी इसे पूरी तरह ईवी ब्रांड में बदलने की तैयारी कर रही है।


(शेयर मंथन, 17 नंवबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!