शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें हिंदुस्तान यूनिलीवर शेयरों का विश्लेषण, क्या डिमर्जर शेयरों के लिए सकारात्मक ट्रिगर है?

प्रफुल ठाकरे जानना चाहते हैं कि उन्हें हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के संभावित डिमर्जर को लेकर निवेशक उत्सुक हैं। केवल डिमर्जर या मर्जर जैसी कॉर्पोरेट ऐक्शन स्टॉक की लंबी अवधि की दिशा को नहीं बदलते, खासकर तब जब मूल बिजनेस का ग्रोथ इंजन कमजोर हो। एचयूएल जैसे एफएमसीजी दिग्गज का सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि इसका मुख्य बाजार भारत लगभग पूरी तरह पेनिट्रेट हो चुका है। किसी भी कंपनी की बिक्री दो प्रकार की होती है। पहली वह सेल्स जो व्यवसाय को बनाए रखती है, और दूसरी वह एडिशनल सेल्स जो विकास और मार्जिन बढ़ाने का काम करती है। निवेशक डिमर्जर जैसी खबरों से उत्साहित जरूर हो सकते हैं, लेकिन स्टॉक का असली भविष्य तभी सुधरेगा जब कंपनी के बिजनेस ग्रोथ में वास्तविक सुधार दिखाई देगा। इससे पहले कॉर्पोरेट एक्शन सिर्फ अल्पकालिक शोर के रूप में ही देखे जाने चाहिए।


(शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख