शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक में दिख रहा सुधार, क्या अब निवेश का सही समय आ गया है?

बैंकिंग सेक्टर में हालिया मजबूती के बीच निवेशकों की नजर अब चुनिंदा निजी बैंकों पर भी बनी हुई है। इसी कड़ी में बंधन बैंक को लेकर बाजार में चर्चा बढ़ रही है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि बंधन बैंक के भीतर कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इसे अभी भी उच्च गुणवत्ता वाले निजी बैंकों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। बैंक की सबसे बड़ी चुनौती अपनी गुणवत्ता और निवेशकों के भरोसे को मजबूत करना है। बंधन बैंक में हाल ही में शीर्ष प्रबंधन स्तर पर बदलाव और पुनर्गठन देखने को मिला है। यदि नया प्रबंधन बैंक के संचालन, एसेट क्वालिटी और विकास रणनीति में सुधार लाने में सफल रहता है तो कंपनी की छवि और प्रदर्शन दोनों बेहतर हो सकते हैं। बाजार में ऐसे उदाहरण मौजूद हैं जहां प्रबंधन में बदलाव के बाद कंपनियों ने अपनी पहचान को सफलतापूर्वक बदला है। इसलिए बंधन बैंक के लिए भी सुधार की संभावनाओं को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता।

बैंकिंग व्यवसाय में मजबूत ब्रांड और भरोसा बनाने में वर्षों लग जाते हैं, जबकि उसे खोने में बहुत कम समय लगता है। यही वजह है कि निवेशकों को केवल संभावनाओं के आधार पर जल्दबाजी में बड़े दांव लगाने से बचना चाहिए। फिलहाल बैंक के वैल्यूएशन को देखते हुए शेयर महंगा नहीं माना जा रहा है और इसमें कुछ सकारात्मक संकेत जरूर नजर आ रहे हैं।

तकनीकी दृष्टि से भी फिलहाल शेयर पर सतर्क सकारात्मक रुख बनाए रखने की सलाह देते हैं। उनका मानना है कि जब तक शेयर अपने 50-डे मूविंग एवरेज (50 DMA) के ऊपर बना हुआ है, तब तक स्थिति अनुकूल मानी जा सकती है। हालांकि यदि यह स्तर टूटता है तो शेयर में और करेक्शन तथा गैप फिलिंग की संभावना बन सकती है। इसलिए निवेशकों को जोखिम प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

बंधन बैंक में सुधार की कहानी शुरू होती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन यह अभी शुरुआती चरण में है। ऐसे में निवेशकों के लिए फिलहाल 'सतर्क सकारात्मक' दृष्टिकोण अपनाना बेहतर हो सकता है। बैंक के प्रदर्शन और प्रबंधन की रणनीति में आने वाले बदलावों पर नजर रखना आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहेगा।


(शेयर मंथन, 24 जून 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!