बीपीसीएल को लेकर एक्सपर्ट का मानना है कि यह स्टॉक फिलहाल एक अच्छे रिस्क-रिवॉर्ड जोन में ट्रेड कर रहा है।
हालांकि इसमें वोलैटिलिटी बनी रह सकती है, लेकिन लॉन्ग और मीडियम टर्म निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक विकल्प माना जा रहा है। ट्रेड स्विफ्ट ब्रोकिंग के निदेशक संदीप जैन का कहना है कि कंपनी का बिजनेस सीधे तौर पर क्रूड ऑयल की कीमतों और पेट्रोल-डीजल डिमांड से जुड़ा हुआ है। जब क्रूड सस्ता होता है, तो कंपनियों की मार्जिन स्थिति बेहतर हो जाती है, जबकि महंगे क्रूड का असर डिमांड पर पड़ता है। फिलहाल बाजार में ऐसी स्थिति है जहां कीमतों में स्थिरता और करेक्शन दोनों का असर देखने को मिल रहा है।
सरकार पर भी यह दबाव रहता है कि जब क्रूड ऑयल की कीमतें घटती हैं, तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ राहत दी जाए। हालांकि, यह राहत पूरी तरह पास-ऑन नहीं होती, बल्कि सीमित कटौती के रूप में देखने को मिल सकती है, ताकि सरकारी और कंपनियों दोनों का संतुलन बना रहे।
उनके मुताबिक, बीपीसीएल में मौजूदा स्तरों पर निवेश करना बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड दे सकता है, जहां 280 से 290 रुपये के आसपास नीचे सपोर्ट और ऊपर की ओर अच्छा अपसाइड देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर, एक्सपर्ट इसे एक ऐसा स्टॉक मानते हैं जिसमें धीरे-धीरे स्थिर रिटर्न की संभावना बनी हुई है, बशर्ते निवेशक धैर्य के साथ बने रहें।
(शेयर मंथन, 01 जुलाई 2026)
(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)