शेयर मंथन में खोजें

क्या E20 और EV को लेकर बढ़ता भ्रम ऑटो सेक्टर की रफ्तार धीमी करेगा?

ऑटो सेक्टर इस समय तकनीकी बदलाव और सरकारी नीतियों के बीच एक नए दौर से गुजर रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि E20 ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को तेजी से अपनाने की कोशिशों ने ग्राहकों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। E20 ईंधन आधुनिक वाहनों के लिए सुरक्षित है, वहीं दूसरी ओर कई उपभोक्ता अपनी गाड़ियों में आने वाली दिक्कतों का कारण इसी ईंधन को बता रहे हैं। इससे बाजार में भ्रम की स्थिति बन रही है और ग्राहक नई गाड़ी खरीदने से पहले अधिक सोच-विचार कर रहे हैं। इसके अलावा, भविष्य में E80 जैसे उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन की चर्चा भी ग्राहकों की चिंताओं को बढ़ा रही है, क्योंकि हर कुछ वर्षों में वाहन बदलना अधिकांश लोगों के लिए संभव नहीं है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की नीति भी कई व्यावहारिक चुनौतियों के साथ सामने आ रही है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी पर्याप्त नहीं है और अधिकांश घरों की बिजली व्यवस्था भी हाई-पावर चार्जिंग के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या बदलाव की गति जरूरत से ज्यादा तेज है। हालांकि यह अनिश्चितता कुछ समय के लिए ऑटो सेक्टर की मांग को प्रभावित कर सकती है, लेकिन लंबे समय में उद्योग को तकनीकी बदलावों के अनुरूप खुद को ढालना ही होगा।


(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख