शेयर मंथन में खोजें

नतीजों का सीजन और वैश्विक घटनाएं तय करेंगी बाजार की अगली तेजी

बाजार में फिलहाल कॉरपोरेट नतीजों और वैश्विक घटनाक्रम दोनों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि टीसीएस के नतीजों को बाजार ने सकारात्मक रूप से लिया है, खासकर कंपनी के एआई से जुड़े राजस्व में बढ़ोतरी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि केवल एक कंपनी के नतीजों से पूरे बाजार की दिशा तय नहीं होगी। आने वाले दिनों में इंफोसिस सहित अन्य बड़ी कंपनियों के परिणाम भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे। यदि नतीजे उम्मीद से बेहतर रहते हैं, वैश्विक तनाव नहीं बढ़ता और निफ्टी 24,600 के ऊपर मजबूती दिखाता है, तो बाजार में अगली तेजी की शुरुआत हो सकती है। हालांकि 25,250 के आसपास का क्षेत्र अभी भी बड़ी बाधा माना जा रहा है। इसलिए निवेशकों को तकनीकी संकेतों और तिमाही नतीजों के आधार पर ही नई खरीदारी की रणनीति बनानी चाहिए।


(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!