शेयर मंथन में खोजें

प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज शेयर में क्या हैं आगे की संभावनाएं? एक्सपर्ट ने बताया किन बातों पर रखें नजर

प्रोटियान ई-गव टेक्नोलॉजीज के शेयर को लेकर उम्मीद सिंह ने सवाल किया। उन्होंने यह शेयर 1,325 रुपये के भाव पर खरीदा है और जानना चाहते हैं कि अब इसमें क्या रणनीति रखनी चाहिए।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इस शेयर में हाल की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण कंपनी का बिजनेस नहीं, बल्कि सेंटीमेंट रहा है। कंपनी के हाथ से एक बड़ा P2 कॉन्ट्रैक्ट निकल गया था, जिसकी वजह से बाजार में नकारात्मक धारणा बनी और संस्थागत निवेशकों ने बिकवाली की। हालांकि बाद में कंपनी को लगभग 1,400 करोड़ रुपये का नया कारोबार भी मिला, लेकिन शुरुआती झटके का असर शेयर पर लंबे समय तक दिखाई दिया।

विशेषज्ञ के मुताबिक, पिछले दो तिमाहियों के नतीजे और प्रबंधन की टिप्पणियां काफी सकारात्मक रही हैं। कंपनी ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की तिमाही बिक्री दर्ज की है और करीब 10% का नेट मार्जिन भी बनाए रखा है, जो इसके ऐतिहासिक स्तर के आसपास ही है। उनका कहना है कि कंपनी की बुनियादी गुणवत्ता मजबूत है, क्योंकि यह एनएसई प्रमोटेड कंपनी है और इसमें गवर्नेंस या प्रमोटर से जुड़ी कोई बड़ी चिंता नहीं दिखाई देती। असली समस्या यह थी कि जब कंपनी का वैल्यूएशन बहुत ऊंचा था, उसी समय बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हाथ से निकल गया और बाजार ने जोखिम को लेकर शेयर को तेजी से नीचे ला दिया।

अब स्थिति बदलती हुई नजर आ रही है। विशेषज्ञ का मानना है कि यदि आने वाली एक-दो तिमाहियों में भी इसी तरह की बिक्री वृद्धि और मुनाफे का प्रदर्शन जारी रहता है, तो जिन संस्थागत निवेशकों ने पहले बिकवाली की थी, वे दोबारा खरीदारी की ओर लौट सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शेयर ने लगभग 550-570 रुपये के दायरे में मजबूत बॉटम बनाने की कोशिश की है। फिलहाल निवेशकों को अगले तिमाही नतीजों पर खास नजर रखनी चाहिए, क्योंकि वही तय करेंगे कि कंपनी का सुधार टिकाऊ है या नहीं। यदि बिजनेस प्रदर्शन लगातार मजबूत बना रहता है, तो लंबे समय में इस शेयर में बेहतर संभावनाएं बन सकती हैं।


(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!