शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Market Outlook: निफ्टी जा रहा है 17,000-17,200 की ओर

हेमेन कपाड़िया, सीईओ, चार्ट पंडित
निफ्टी-50 को 15,432 और 15,900 का दायरा पार करने में नौ हफ्ते लगे थे। उसके बाद बाजार में एक जबरदस्त चाल आयी।

अब 16,700 आने के बाद 16,400 का स्तर आया, उसके बाद वापस आज निफ्टी 16,700 के ठीक ऊपर बंद हुआ है। उम्मीद यह है कि यह तेजी जारी रहेगी और इन स्तरों पर खरीदारी बनी रहेगी क्योंकि तकनीकी रूप से स्थिति अच्छी है। निफ्टी अपने अब तक के उच्चतम बंद स्तर पर है और नया उच्चतम स्तर भी बना है।
विस्तार सिद्धांत (प्रोजेक्शन थ्योरी) का उपयोग करेंगे तो पहले 17,000 और उसके बाद 17,200 के स्तर 15-17 सितंबर तक आ जाने चाहिए। बाजार में जिस तरह की तेजी बनी हुई है और नयी चाल (ब्रेकआउट) शुरू हो गयी है, इससे पहले बाजार में ठहराव (कंसोलिडेशन) भी हुआ था और तमाम संकेतक तेजी के पक्ष में हैं, इसलिए ऐसी आशा की जा सकती है। रिलायंस भी तेजी में है और यह बाजार को आगे ले जाने में सहायक होगा।
(देखें बाजार की चाल और इसे मजबूती देने वाले मुख्य शेयरों के बारे में हेमेन कपाड़िया की विस्तृत राय, राजीव रंजन झा के साथ इस बातचीत में।)

#HemenKapadia #ChartPundit #StockMarkets​ #ShareMarket​ #Equity​ #Investment​ #BSE​ #NSE​ #Stocks​ #Sensex​ #Nifty​ #InvestmentPicks​ #Share_Market_Tips​ #Latest_Stock_Market_Tips_In_Hindi​ #Equity​ #indianstockmarket

(शेयर मंथन, 27 अगस्त  2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी