शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अगस्त में इन कंपनियों के शेयरों में की खरीदारी

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अगस्त महीने के दौरान अपने इक्विटी फंडों के पोर्टफोलियो में कई शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ायी है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार इस म्यूचुअल फंड घराने की इक्विटी योजनाओं में जुलाई 2018 के आँकड़ों के अनुसार मैकलॉयड रसेल के 12.5 लाख शेयर थे, जो अगस्त 2018 के आँकड़ों में बढ़ कर 51.00 लाख हो गये। इस तरह अगस्त में इस फंड घराने ने मैकलॉयड रसेल के 38.5 लाख शेयरों की खरीदारी की है।
इसी तरह एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अगस्त में जिन कंपनियों के शेयर खरीदे हैं, उनमें नीलकमल, टीवी टुडे, कोल इंडिया, ब्रिटानिया और केईआई शामिल हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, लार्सन ऐंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक उन कंपनियों में शामिल हैं, जिनके शेयरों में एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किया है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी