शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2025 तक तेज रहेगी भारतीय बाजार की चाल

जगदीश वी. ठक्‍कर

निदेशक, फॉर्च्‍यून फि‍स्‍कल

भारतीय बाजार की चाल 2025 तक ज्यादा तेज बनी रहेगी और उसके बाद यह विश्व का नेतृत्व करेगा। रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह, अनुकूल मानसून, कंपनियों के नतीजे और एफआईआई का निवेश प्रवाह भारतीय बाजार के लिए प्रमुख सकारात्मक बातें हैं। लेकिन यदि रूस-यूक्रेन युद्ध खराब मोड़ लेने लगे, भारत-चीन या भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़े या राजनीतिक असंतुलन पैदा हो तो यह बाजार के लिए नकारात्मक होगा।

देश की जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त-वर्ष 2023-24 में 7.1% और 2024-25 में 7.4% रह सकती है। अमेरिका में मंदी आती है या नहीं, इसका भारतीय बाजार पर अगले छह महीनों में सबसे अधिक असर हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक नवंबर 2023 तक ब्‍याज दरें स्थिर रख सकता है और दिसंबर से इसमें कटौती शुरू हो सकती है।

अगले छह महीने में सेंसेक्स 67,000 और निफ्टी 20,000 के स्‍तर पर पहुँच सकते हैं। एक साल के दौरान सेंसेक्स 70,000 और निफ्टी 20,500 तक जा सकते हैं।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी