शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आने वाले महीनों में निर्माण क्षेत्र में बनी रहेगी तेजी की रफ्तार : फिक्की सर्वे

निर्माण क्षेत्र पर किये गये फिक्की के ताजा तिमाही सर्वे में इस क्षेत्र में तेजी की रफ्तार आने वाले छह से नौ महीनों में बने रहने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में जो तेजी लौटी थी, वो उसी रफ्तार से वित्त वर्ष 2022-23 की (अप्रैल से जून) पहली तिमाही और (जुलाई से सितंबर) दूसरी तिमाही में भी देखने को मिली। चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में 61% से ज्यादा उत्तरदाताओं में उच्चतम उत्पादन स्तर देखने को मिला है।


यह पिछले कुछ वर्षों की दूसरी तिमाही में उच्च वृद्धि का अनुभव करने वाले उत्तरदाताओं के प्रतिशत से काफी अधिक है, जिसमें पूर्व-कोविड वर्ष भी शामिल हैं। यह मूल्यांकन दूसरी तिमाही में अधिक संख्या में ऑर्डर पाने वाली 54% इकाइयों के ऑर्डरबुक में भी दिखाई देता है।

फिक्की के ताजा सर्वे में दूसरी तिमाही में 10 प्रमुख उद्योगों मोटर वाहन उद्योग व ऑटो घटक, पूँजीगत वस्तुएँ, सीमेंट, रसायनिक उर्वरक व फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीन उपकरण, धातु और धातु उत्पाद, पेपर उत्पाद कपड़ा और कपड़ा उपकरण और अन्य के निर्माताओं की भावनाओं का आकलन किया गया है। बड़ी और लघु इकाइयों के तकरीबन 300 से अधिक निर्माताओं की प्रतिक्रियाएँ ली गयी हैं, जिनका संयुक्त सालाना कारोबार 2.8 लाख करोड़ रुपये का है।

(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी